Top 10 mobile phone with 8GB Ram and unique feature. 10 बेस्ट 8 जीबी रैम वाले मोबाइल फोन। - T for Tech Hindi

This blog about Mobile, computer, internet, website, smartphone, tech news, gadgets,gadgets review, tech tricks and tips,make money, how to,telecom news, blogger seo etc.

Breaking

Monday 23 July 2018

Top 10 mobile phone with 8GB Ram and unique feature. 10 बेस्ट 8 जीबी रैम वाले मोबाइल फोन।



मुझे याद है मैने अपना पहला स्मार्टफोन लिया था तो उसमें 512 MB रैम था। तब शायद वही ही ज्यादा था । पर आज कुछ सालों के बाद ही हमे 4 जीबी से ले कर 8 जीबी  रैम तक पहुच गए है और जल्द ही हमे और ज्यादा रैम वाले मोबाइल फ़ोन दिखाई देने लगेंगे।


कुछ साल पहले तक मोबाइल फ़ोनों में 2GB से 3GB रैम उपस्थित होना उनको लक्ज़री स्मार्टफोन बनाता था। लेकिन धीरे-धीरे जरूरतों में बदलाव होने पर आज के समय में 6GB रैम वाली डिवाइस भी आम बात हो गयी है इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए स्मार्टफोन मेकर अब 8GB रैम युक्त स्मार्टफोन पेश करने लगे है ताकि डिवाइस के मल्टी-टास्किंग या गेमिंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाया जा सके।


इस समय भारतीय बाजारों में 8GB रैम युक्त स्मार्टफोन अपने शुरूआती स्तर पर है ।इसलिए विकल्प सीमित है लेकिन जल्द ही साल के अंत तक हमे 8 जीबी रैम के बहुत सारे विकल्प दिखाई देने लगेंगे और उम्मीद है नई ईयर में हमे 8 जीबी रैम को भी पीछे छोड़ देंगे।

तो आइए देखते है कुछ 8 जीबी रैम वाले बेस्ट स्मार्टफोन जो हर तरह से है बेस्ट।

1- Oppo Find X

Oppo के इस क्रिएटिव फोन की खासियत है इसका पॉप-अप कैमरा सेटअप। पॉप-अप कैमरा फीचर के साथ पीछे की तरफ 16MP +20MP का ड्यूल कैमरा तथा सामने की तरफ 25MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

8gb ram smartphone list , 8gb ram mobile price in india
Oppo Find X


Oppo Find X में आपको 6.4-इंच FHD+ डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ-साथ 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज की सुविधा भी दी गयी है। 92.25% बॉडी रेश्यो वाले इस डिवाइस में आपको एंड्राइड 8.1 ओरियो आधारित Color 5.1 OS तथा VOOC फ़ास्ट चार्जिंग वाली 3,730mAh की बैटरी दी गयी है।

Oppo Find X के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: 6.4-इंच की OLED डिस्प्ले FHD+ | प्रोसेसर: स्नैपड्रगन 845 ओक्टा-कोर SoC | रैम: 8GB तक | स्टोरेज: 256GB तक | सॉफ्टवेयर: एंड्राइड 8.1 आधारित Color OS| रियर कैमरा: 16MP + 20MP | फ्रंट कैमरा: 25MP | वजन: 186g | |बैटरी: 3730mAh



2. Vivo Nex S


Vivo ने इस साल का पहले इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर युक्त स्मार्टफोन Vivo Nex S को लांच किया था। फोन के मुख्य आकर्षण इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा डिवाइस में आपको 8GB रैम के साथ 256GB तक की स्टोरेज दी गयी है। यह डिवाइस स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ एंड्राइड ओरियो OS आधारित Funtouch OS पर रन करती है।


8gb ram smartphone list , 8gb ram mobile price in india.
Vivo Nex S



इसके अलावा Vivo ने यहाँ पर 12MP+5MP का रियर कैमरा सेटअप के साथ 8MP का पॉप-अप कैमरा भी दिया गया है। यहाँ पर आपको 4,000mAh की बड़ी बैटरी भी दी गयी है।


Vivo Nex S के स्पेसिफिकेशन


डिस्प्ले: 6.59-इंच sAMOLED अल्ट्रा फुल-व्यू डिस्प्ले | प्रोसेसर: स्नैपड्रगन 845 ओक्टा-कोर SoC | रैम: 8GB तक | स्टोरेज: 256GB तक | सॉफ्टवेयर: एंड्राइड 8.1 आधारित FunTouchOS| रियर कैमरा: 12MP + 5MP | फ्रंट कैमरा: 8MP | वजन: 199g | |बैटरी: 4000mAh


3- Xiaomi Mi 8 EE


शाओमी द्वारा पिछले महीने ही लांच किये गये Mi 8 स्मार्टफोन में आपको फ्लैगशिप ग्रेड स्पेसिफिकेशन के तहत 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की सुविधा दी गयी है। सामने की तरफ 6.21-इंच FHD+, AMOLED डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट दी गयी है।


8gb ram smartphone list , 8gb ram mobile price in india.
Xiaomi Mi 8 EE


पीछे की तरफ  ट्रांसपेरेंट बैक पैनल के साथ 12MP + 12MP का ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है जबकि सामनेकी तरफ आपको 20MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा यह डिवाइस एंड्राइड ओरियो 8.1 आधारित MIUI 9 पर रन करती है जिसको 3000mAh की क्विक चार्ज सपोर्ट वाली बत्ती द्वारा संचारित किया जाता है।


Mi 8 Explorer Edition के स्पेसिफिकेशन


डिस्प्ले: 6.21-इंच FHD+, AMOLED डिस्प्ले, | प्रोसेसर: स्नैपड्रगन 845 ओक्टा-कोर SoC | रैम: 8GB  | स्टोरेज: 128GB  | सॉफ्टवेयर: एंड्राइड 8.1 आधारित MIUI 9 | रियर कैमरा: 12MP + 12MP | फ्रंट कैमरा: 20MP | वजन: 177g | |बैटरी: 3000mAh


4- Xiaomi Mi Mix 2s


शाओमी ने अप्रैल महीने में अपने फ्लैगशिप फोन Mi Mix 2s को चीन में लांच किया था। इस डिवाइस में आपको 5.99-इंच FHD+ फुल-विज़न डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज का विकल्प भी दिया गया है। Mi Mix 2S में शाओमी ने अपना Xiao A1 वौइस असिस्टेंट भी पेश किया था।

8gb ram smartphone list , 8gb ram mobile price in india.
Xiaomi Mi  Mix 2S




पीछे की तरफ आपको  वर्टीकल 12MP+12MP का ड्यूल कैमरा तथा सामने की तरफ 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन एंड्राइड ओरेओ आधारित MIUI 9 पर काम करेगा। जिसमे आपको 3,400mAh की बैटरी के अलावा फिंगरप्रिंट सेंसर, फेस ID, IR ब्लास्टर, AR कोर और QI वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।


Xiaomi Mi Mix 2S के स्पेसिफिकेशन


डिस्प्ले: 5.99-इंच FHD+ फुल-विज़न डिस्प्ले, | प्रोसेसर: स्नैपड्रगन 845 ओक्टा-कोर SoC | रैम: 8GB  | स्टोरेज: 256GB  | सॉफ्टवेयर: एंड्राइड ओरियो आधारित MIUI 9 | रियर कैमरा: 12MP + 12MP | फ्रंट कैमरा: 5MP | वजन: 191g| |बैटरी: 3400mAh


5- Xiaomi BlackShark


इस सूची में अब नाम आता है शाओमी द्वारा इस साल पेश किये गये Xiaomi BlackShark गेमिंग स्मार्टफोन का। शाओमी के इस गेमिंग स्मार्टफोन में आपको 5.99-इंच की In-Cell डिस्प्ले 18:9 आस्पेक्ट रेश्यो के साथ दी गयी है। प्रोसेसर के रूप में 2.8GHz ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ 8GB रैम और 128GB स्टोरेज का विकल्प भी दिया गया है।


8gb ram smartphone list , 8gb ram mobile price in india.
Xiaomi Black Shark


पीछे की तरफ आपको 12MP+20MP का ड्यूल कैमरा तथा 20MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा दिया गया है। ये फोन आपको नवीनतम एंड्राइड ओरियो 8.1 पर रन करता हुआ 4,000mAh की क्विक-चार्ज 3.0 सपोर्टेड बैटरी द्वारा संचारित किया गया है।


Xiaomi BlackShark के स्पेसिफिकेशन


डिस्प्ले: 5.99-इच IPS LCD स्क्रीन| प्रोसेसर: स्नैपड्रगन 845 ओक्टा-कोर SoC | रैम: 8GB  | स्टोरेज: 128GB  | सॉफ्टवेयर: एंड्राइड ओरियो | रियर कैमरा: 12MP + 12MP | फ्रंट कैमरा: 20MP | वजन: 190g| |बैटरी: 4000mAh


6- Asus Zenfone 5Z


Asus ने अपना नया फ्लैगशिप ग्रेड स्मार्टफोन Zenfone 5Z लांच किया है। यहाँ पर आपको 6.2-इंच FHD+ डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ 8GB रैम और 256GB तक के स्टोरेज की सुविधा दी जाती है।

8gb ram smartphone list , 8gb ram mobile price in india.
Asus Zenfone 5Z


इसके अलावा पीछे की तरफ 12MP+8MP का ड्यूल कैमरा सेटअप और सामने की तरफ 8MP सेल्फी कैमरा दिया गया है. यह डिवाइस 3300mAh की बैटरी के साथ एंड्राइड 8.0 ओरियो पर रन करती है।


Asus Zenfone 5Z के स्पेसिफिकेशन


डिस्प्ले: 6.2-इंच FHD+ (19:9) डिस्प्ले | प्रोसेसर: स्नैपड्रगन 845 ओक्टा-कोर SoC | रैम: 8GB तक | स्टोरेज: 256GB तक | सॉफ्टवेयर: एंड्राइड 8.0 | रियर कैमरा: 12MP + 8MP | फ्रंट कैमरा: 8MP | वजन: 155g | |बैटरी: 3300mAh


7- Asus ROG Phone


कुछ समय से स्मार्टफोन मेकर गेम खेलने वालो को ध्यान में रखते हुए अपने स्मार्टफ़ोनों को गेमिंग फोन के रूप में पेश कर रही है जिसमे नाम आता है नवीनतम Asus ROG फ़ोन का। इस डिवाइस में आपको 6-इंच AMOLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ-साथ 8GB रैम और 512GB स्टोरेज का विकल्प भी दिया गया है।


8gb ram smartphone list , 8gb ram mobile price in india.
Asus ROG Phone


पीछे की तरफ 12MP+8MP का ड्यूल कैमरा सेटअप तथा सामने 8MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। Asus की Hyper-Charged सपोर्ट वाली 4,000mAh की बैटरी दी गयी है। इसके अलावा गेमर्स के लिए यहाँ पर स्मार्ट एम्पलीफायर, 7.1 वर्चुअल साउंड और स्पेशल कुलिंग सिस्टम भी दिया गया है।


Asus ROG के स्पेसिफिकेशन


डिस्प्ले: 6-इंच FHD+ (18:9) AMOLED, | प्रोसेसर: स्नैपड्रगन 845 ओक्टा-कोर SoC | रैम: 8GB  | स्टोरेज: 512GB  | सॉफ्टवेयर: एंड्राइड ओरियो आधारित ROG गेमिंग UI| रियर कैमरा: 12MP + 8MP | फ्रंट कैमरा: 8MP | वजन: 200g| |बैटरी: 4000mAh


8-Razer Phone


इस गेमिंग फोन में आपको सामने की तरफ 5.72-इंच की IGZO डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है। प्रोसेसर के रूप में स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट के साथ 8GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज की सुविधा दी गयी है।

8gb ram smartphone list , 8gb ram mobile price in india.
Razer Phone



पीछे की तरफ आपको 12MP+12MP का ड्यूल कैमरा सेटअप तथा सामने की तरफ 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। ड्यूल फ्रंट Dolby ATMOS स्पीकर्स के अलावा यहाँ पर आपको 4000mAh की क्विक चार्ज 4+ सपोर्ट वाली बैटरी दी गयी है।


Razer Phone के स्पेसिफिकेशन


डिस्प्ले: 5.72-इंच IGZO स्क्रीन| प्रोसेसर: स्नैपड्रगन 835 ओक्टा-कोर SoC | रैम: 8GB  | स्टोरेज: 64GB  | सॉफ्टवेयर: एंड्राइड 7.1.1 | रियर कैमरा: 12MP + 12MP | फ्रंट कैमरा: 8MP | वजन: 197g| |बैटरी: 4000mAh


9- OnePlus 6

OnePlus ने हाल ही में अपना नवीनतम फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 6 को इंडिया में लांच कर दिया है। यह डिवाइस आपको 8GB रैम और 256GB स्टोरेज तक की सुविधा प्रदान करती है। जिसके अलावा आपको यहाँ पर नवीनतम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट, एंड्राइड ओरियो और 20MP+16MP के ड्यूल रियर कैमरा सेटअप के साथ उपलब्ध है।


8gb ram smartphone list , 8gb ram mobile price in india.
One Plus 6


अन्य सुविधओं में यहाँ पर सामने की तरफ 16MP का फ्रंट कैमरा, 256GB इंटरनल स्टोरेज के अलावा डैश चार्जिंग सपोर्ट वाली 3300mAh की बैटरी भी दी गयी है।


OnePlus 6 के स्पेसिफिकेशन


डिस्प्ले: 6.28-इंच ऑप्टिक AMOLED FHD+| प्रोसेसर: स्नैपड्रगन 845 ओक्टा-कोर SoC | रैम: 8GB तक | स्टोरेज: 256GB तक | सॉफ्टवेयर: एंड्राइड 8.0 आधारित OxygenOS| रियर कैमरा: 20MP + 16MP | फ्रंट कैमरा: 16MP | वजन: 177g | |बैटरी: 3300mAh


10- OnePlus 5


पिछले साल लांच हुआ OnePlus 5 आज के समय में भी इस सूची में आने के लिए पूरी तरह उपयुक्त है। डिवाइस में आपको 5.5-इंच FHD AMOLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 835 के साथ आपको 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की सुविधा दी गयी है।

8gb ram smartphone list , 8gb ram mobile price in india.
Oneplus 5


पीछे की तरफ आपको 16MP+20MP का ड्यूल कैमरा सेटअप तथा सामने 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में फास्ट चार्जिंग के लिए डैश चार्ज सपोर्ट के साथ 3,300mAh की बैटरी दी गई है, जो कि सिर्फ 30 मिनट चार्ज करने के बाद दिनभर इस्तेमाल की जा सकती है।



OnePlus 5 के स्पेसिफिकेशन


डिस्प्ले: 5.5-इंच ऑप्टिक AMOLED FHD| प्रोसेसर: स्नैपड्रगन 835 ओक्टा-कोर SoC | रैम: 8GB तक | स्टोरेज: 128GB तक | सॉफ्टवेयर: एंड्राइड 7.1.1 आधारित OxygenOS| रियर कैमरा: 16MP + 20MP | फ्रंट कैमरा: 16MP | वजन: 153g | |बैटरी: 3300mAh



इसे भी देखे-

क्या आप भी यूज़ करते है पाइरेटेड सॉफ्टवेयर? तो सावधान हो जाइए।

2018 में लांच हुए 5,000 mAh बैटरी वाले 7 बेस्ट स्मार्टफोन।

Oppo Find X के 5 बेस्ट फीचर जो बनाता है इसे सबसे अलग।

Asus Zenfone 5Z v/s OnePlus 6 v/s Honor 10, कौन है सबसे अच्छा । क्या है खास फीचर।

कैसे वापस लाये कंप्यूटर या लैपटॉप से डिलीट डेटा को ? बहुत ही आसानी से।













2 comments:

  1. Latest Update For Us.. Thanks Pioneer Hindi - Today Latest Hindi News Haryana, Hindi Breaking News, Politics Hindi News in Faridabad, Uttar Pradesh, Breaking News For Politics, Bollywood and Sports News, Latest Hindi news portal of India

    ReplyDelete

Thank for your valuable suggestion or comment.

Pages